Sambhal: बांग्लादेश हिंदू अत्याचार पर बोले नेता: कड़ी निंदा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठे मुद्दा; सम्भल व नई 'बाबरी मस्जिद' नामकरण को राजनीतिक साजिश करार।
बांग्लादेश में मौजूदा हालात को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बांग्लादेश में हो
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की कड़ी निंदा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाए भारत सरकार, नई बाबरी मस्जिद नामकरण पर बोले आरिफ तुर्की, बताया राजनीतिक षड्यंत्र
बांग्लादेश में मौजूदा हालात को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह बेहद गलत है। किसी भी देश में किसी भी कम्युनिटी के साथ अत्याचार नहीं होना चाहिए। इंसान सबसे पहले इंसान होता है और इंसानियत कायम रहनी चाहिए।
आरिफ तुर्की ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो जुल्म हो रहे हैं, कांग्रेस पार्टी उसके खिलाफ है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेस हमेशा भाईचारे का पैगाम देती आई है। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार नफरत को मिटाकर भाईचारे को मजबूत करने की बात करते हैं। भाईचारे में जो सुख है, वह किसी और चीज में नहीं है।
उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाए, ताकि किसी भी देश में किसी भी समुदाय पर जुल्म न हो। इस तरह की घटनाओं का असर दूसरे देशों पर भी पड़ता है, जो दुनिया के हित में नहीं है। इसे रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद के निर्माण और बाबा बागेश्वर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरिफ तुर्की ने कहा कि किसी के बयान से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जिस तरह मस्जिद का नाम बाबरी रखा गया है, वह कहीं न कहीं सोची-समझी साजिश लगती है। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि इतने उलेमा और महापुरुष हैं, मस्जिद का कोई और नाम रखा जा सकता था। नए विवाद पैदा करना सही नहीं है और कांग्रेस इस तरह के नामकरण से सहमत नहीं है।
What's Your Reaction?











