Sambhal: कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई मालवीय, बिजली पासी व राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि। 

जिला कांग्रेस कार्यालय, चंदौसी रोड, सम्भल पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानियों

By INA News Desk
Dec 25, 2025 - 17:03
60 Views
Sambhal: कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई मालवीय, बिजली पासी व राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि। 
कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई मालवीय, बिजली पासी व राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि। 
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, चंदौसी रोड, सम्भल पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं पंडित मदन मोहन मालवीय, महाराजा बिजली पासी एवं चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा, राष्ट्रवाद और सामाजिक सुधार के प्रतीक थे। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर देश को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं महाराजा बिजली पासी सामाजिक न्याय, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक रहे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता, कुशल प्रशासक और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान व्यक्तित्व थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश को फिर से ऐसे ही ईमानदार, त्यागी और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव सामाजिक समरसता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में तीनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करने और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Also Read- Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में खेल संस्कृति को नई गति, आगरा में तृतीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement