Hardoi News: दुनिया का सबसे जहरीला सांप: रसेल वाइपर (Russell viper) किया गया रेस्‍क्‍यू। 

कछौना\ संडीला रेंज की सीमा पर स्थित दलेलनगर गांव में दुनिया के सबसे जहरीले सांप मिलने से हड़कंप मचा गया...

Oct 21, 2024 - 17:01
230 Views
Hardoi News: दुनिया का सबसे जहरीला सांप: रसेल वाइपर (Russell viper) किया गया रेस्‍क्‍यू। 

कछौना \ संडीला। कछौना रेंज के गौसगंज सेक्शन अंतर्गत दलेलनगर गांव के पास धान के खेत में एक रसेल वाइपर सर्प देखा गया जिससे ग्रामीणों में हलचल मच गई। तत्काल सूचना वन रेंज कछौना को दी गई, वन विभाग की टीम तथा सर्प मित्र अभिषेक कश्यप व उनके सहयोगियों ने भारी मशक्कत के बाद सर्प को रेस्क्यू किया। 

ध्यातव्य है कि रसेल वाइपर अत्यधिक जहरीला सर्प माना जाता है जो अजगर की तरह दिखता है। अजगर के शरीर पर जिस प्रकार आकृति बनी होती हैं वैसे ही रसेल वाइपर के शरीर पर भी अंडाकार संरचना बनी होती है तथा प्रेशर कुकर की सीटी जैसी आवाज़ निकालता है। इस सर्प के डसने से महज कुछ ही घंटे में मौत हो जाती है यदि समय पर ईलाज न करवाया जाए। रेस्क्यू किया गया सर्प 6 फिट लंबा था तथा काफी भारी था।

Also Read- पुलिस स्मृति दिवस: एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस पेंशनर्स व शहीदों के परिजनों को शॉल ओढाकर किया सम्मानित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow