निवेश मित्र पोर्टल पर 15.40 लाख से अधिक आवेदनों सफलतापूर्वक निस्तारित, यूपी को 'इकोनोमिक पावर हाउस' बनाने में जुटी है योगी सरकार

By INA News Desk
Aug 22, 2024 - 23:54
112 Views
निवेश मित्र पोर्टल पर 15.40 लाख से अधिक आवेदनों सफलतापूर्वक निस्तारित, यूपी को 'इकोनोमिक पावर हाउस' बनाने में जुटी है योगी सरकार
Advertisement
Advertisement

हाईलाइट्स:-:

  • सीएम योगी का सिंगल विंडो प्लेटफार्म, जिसने यूपी में निवेशकों की राह बनाई आसान
  • निवेश मित्र पोर्टल को एनओसी/लाइसेंस के लिए मिले 15.90 लाख से अधिक आवेदन
  • निवेश मित्र पर 8 लाख से अधिक उद्यमियों ने दिया 'संतुष्टि' का फीडबैक
  • तकनीक के माध्यम से ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश बना देश में अचीवर स्टेट
  • निवेश मित्र पर 42 से अधिक विभागों की 491 से अधिक लाइसेंस संबंधी सेवाएं हैं उपलब्ध

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश को देश का 'इकोनॉमिक पावर हाउस' बनाने में जुटी योगी सरकार ने तकनीक को अपना प्रमुख हथियार बनाया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका सिंगल विंडो सिस्टम निवेश मित्र पोर्टल निभा रहा है। इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक निवेशकों एवं उद्यमियों की भागदौड़ को समाप्त कर दिया है। इसी का परिणाम है कि निवेश मित्र पोर्टल ने एनओसी/लाइसेंस के 15.40 लाख से अधिक आवेदनों को सफलतापूर्वक निस्तारित किया है। 

सीएम योगी का कहना है कि आज का समय उत्तर प्रदेश का है, क्योंकि किसी प्रदेश में उद्योग के लिए आवश्यक बेहतरीन कानून व्यवस्था, पर्याप्त लैंड बैंक, 96 लाख एमएसएमई इकाइयां और सस्ता श्रम आज देश में सिर्फ उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है। ये बड़े निवेश के बैकबोन हैं। वहीं जब हम इसमें तकनीक को जोड़ते हैं तो प्रदेश में निवेश के इच्छुक निवेशकों की राह और आसान हो जाती है। निवेशकों को एनओसी/लाइसेंस के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। साथ ही भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगती है।

यह भी पढ़ें - सीएम योगी ने खुद संभाली उपचुनावों की कमान, मीरापुर में जीत का खाका तैयार कर रहे योगी सरकार के तीन मंत्री

इसी का परिणाम है कि 8 लाख से अधिक उद्यमियों ने निवेश मित्र पोर्टल के विषय में 'संतुष्टि' का फीडबैक दिया है। इस पोर्टल पर अब तक 10 लाख से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। योगी सरकार का यह सिंगल विंडो सिस्टम पर 42 से अधिक विभागों की 491 से अधिक लाइसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं। विगत 6 वर्षों में इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्यमियों की तरफ से एनओसी/लाइसेंस के लिए 15.90 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं, जिसमें से पोर्टल द्वारा 97 प्रतिशत आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। 

देश का सबसे अधिक सेवा देने वाला सिंगल विंडो प्लेटफार्म...


उत्तर प्रदेश का निवेश मित्र पोर्टल आज देश का सबसे अधिक सेवा देने वाला सिंगल विंडो का प्लेटफार्म बन गया है। इसके माध्यम से एमओयू मॉनिटरिंग और इंसेंटिव वितरण की प्रकिया भी सरल हुई है। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश, देश में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में अचीवर स्टेट बन गया है। 2016 तक ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में जो उत्तर प्रदेश देश में 16वें स्थान पर था, आज दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें - बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

ससमय किया जा रहा समस्याओं और जिज्ञासाओं का निस्तारण...


इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को सहूलियत प्रदान करने और उनकी समस्याओं के ससमय निस्तारण के लिए कटिबद्ध है। इसके माध्यम से निवेशकों की जिज्ञासाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए उन्हें समय पर एनओसी प्रदान की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement