Hardoi News: राष्ट्रीय सनातन संघ के बैनर तले आयोजित हुआ युवा प्रतिभा सम्मान समारोह।

युवाओं को सही दिशा दिखाना हमारा प्रथम कर्त्तव्य :- अंकित सिंह परमार 

By INA News Desk
Oct 14, 2024 - 17:59
48 Views
Hardoi News: राष्ट्रीय सनातन संघ के बैनर तले आयोजित हुआ युवा प्रतिभा सम्मान समारोह।

हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित युवा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम मे युवाओं और युवतियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया मुख्य अतिथि  जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, राजवर्धन सिंह राजू व संजय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों व कोच पुनीत सिंह चंदेल,जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद राहुल सिंह व शिक्षक निपुण सिंह सोमवंशी की देखरेख मे 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ का आयोजन कराया गया।

400 मीटर वर्ग मे प्रतिभागियों ने निम्नतः स्थान प्राप्त किया 
गोपाल अवस्थी खरीयुदीनपुर ( प्रथम स्थान )
बीनू कुमार हरदोई ( द्वितीय स्थान )
आयुष यादव ( महोली )

वही 1600 मीटर वर्ग मे निम्नतः 
1600 मीटर दौड़ 
शोभाराम पिसावा ( प्रथम स्थान )
देवेंद्र सिंह बेनीगंज (द्वितीय स्थान )
आशीष कश्यप  महोली ( तृतीय स्थान)

बालिकाओं की 400 मीटर मे निम्नतः 
काजल पाल - प्रथम स्थान 
 गुंजन कश्यप - द्वितीय स्थान 
अंशु मिश्रा - तृतीय स्थान
प्राप्त किया।

संस्था के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह परमार ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा युवाओं को खुद की प्रतिभा को पहचानने की जरुरत है युवाओं को खेलों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए और शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

Also Read- Hardoi News: मैं अगर झुक जाता तो मसला हल हो जाता,मगर मेरे किरदार का कत्ल हो जाता- बृजभूषण शरण सिंह।

वही राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना सिंह मदारा व जिलाध्यक्ष डॉ मयंक प्रताप सिंह ने युवाओं को अनुसाशन और धैर्य बनाए रखने पर जोर दिया। आए हुए अतिथियों ने बच्चोंशील्ड मैडल सर्टिफिकेट और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भडायल मुंदन सिंह चंदेल,  अभिषेक सिंह, हिमांशू सिंह, अमन सिंह, प्रियांशु शुक्ला,सरनाम सिंह,आशीष सिंह 
 रवि सिंह, अभिषेक राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow