Hardoi News: मैं अगर झुक जाता तो मसला हल हो जाता,मगर मेरे किरदार का कत्ल हो जाता- बृजभूषण शरण सिंह।

एकता का बड़ा संदेश दे गया गांधी मैदान का कार्यक्रम, क्षत्रियों की भीड ने तोड़ा पिछले कार्यक्रम का रिकॉर्ड, प्रसन्न दिखे मुख्य अतिथि....

Oct 13, 2024 - 22:09
 0  152
Hardoi News: मैं अगर झुक जाता तो मसला हल हो जाता,मगर मेरे किरदार का कत्ल हो जाता- बृजभूषण शरण सिंह।

Reported by - Vijay laxmi singh

हरदोई। क्षत्रिय महासभा हरदोई का गांधी मैदान में आयोजित होने वाला विजयदशमी दशहरा मेधा अभिनंदन कार्यक्रम एक नई कहानी गढ गया।जिसमें मुख्य अतिथि रहे भाजपा के पूर्व सांसद क्षत्रिय शिरोमणि बृजभूषण शरण सिंह अपनी पूरी लय में नजर आए।और अपने पुराने चिर परिचित शेरो शायरी के अंदाज में क्षत्रियों को सचेत करते हुए जाग्रत कर गए।वहीं कार्यक्रम के समापन में परम विदुषी साध्वी प्रज्ञा भारती पंछी देवी ने अपने अध्यात्मिक ज्ञान से भगवान राम के व्यक्तित्व को समझाकर क्षत्रिय को उनके विचारों और कार्यों को आत्मसात करने कहा। विशिष्ट अतिथि एम एल सी पवन सिंह ने शास्त्र के साथ शस्त्र के समन्वय और शिक्षित होने पर जोर दिया।

क्षत्रिय महासभा के विजयदशमी व मेधा अभिनंदन कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह नौ बजे हरदोई के धर्मशाला मार्ग के क्षत्रिय भवन में हवन पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात गांधी मैदान में मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह विशिष्ट अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू व सीतापुर एम एल सी पवन सिंह ने भगवान प्रभु श्रीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा हम सतयुग में थे,द्धापर में थे,त्रेता और और अब कलयुग में भी है। लेकिन हम हम नहीं रह गए ।हमने बहुत कुछ खो दिया।और जो बचा है वो भी खोते जा रहे हैं।

इसलिए आप सभी अभी से सचेत हो जाइए।जागो और अपने कर्म को पहचानों मेहनती बनिए और किसी भी कार्य को करने में शर्म मत करिए अपना काम स्वयं करों ।दूसरे से करवाने में धन खर्च मत कीजिए। उन्होंने कहा की अगर आप सभी हृदय मजबूत कर लो तो आपके जीवन में आने वाली पहाड जैसी मुसीबतों को भी पानी बना सकते हो।मैं अगर झुक जाता तो मसला हल हो जाता ,मगर मेरे किरदार का कत्ल हो जाता इस शायरी के जरिए उन्होंने समाज को अपने दृढ़ता का सीथा परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को साथ लेकर चलने और समाज में कमजोर को आगे बढ़ाने के साथ ही सबका साथ सबका विकास पर जोर दिया।एमएलसी पवन कुमार ने बताया की हरदोई की मीडिया में समन्वय की भावना देखने को मिली जो इतनी संख्या में पत्रकार बंधु कार्यक्रम में आए और उसको सफल बनाएं में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की आपकी सफलता में शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

अच्छी शिक्षा व संस्कार से सफलता मिल जाती है।अपने को सफल बनाने में निरंतर लगे रहना है।जबतक आप सफल ना हो जाए मेहनत से कार्य करते रहें। मेधा अभिनंदन कार्यक्रम में जनपद की हाईस्कूल की परीक्षा में 75प्रतिशत व इंटर की 65प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक सौ सैंतीस मेधावियों में मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्धारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह महामंत्री राजेश सिंह महासभा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह महामंत्री दीपू सिंह व होनहार बालिका गौरी सिंह ने आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से महासभा के उपाध्यक्ष शिवशरण सिंह कार्यालय प्रभारी बी एस चौहान डाक्टर एस के सिंह इंजीनियर सुरेश सिंह बलराम सिंह अध्यक्ष रामाश्रम कुंवर वीरेंद्र सिंह मल्हेरा नरेंद्र सिंह अटिया व क्षत्रिय महासभा की क्षेत्रीय बैठकों का आयोजन कराने वाले सभी क्षत्रिय बंधु मौजूद रहे।

  • राजा बक्श सिंह व राम बहादुर सिंह ने गर्मजोशी से किया बृजभूषण शरण सिंह जी का स्वागत।

भाजपा नेता राजा बक्श सिंह व पीसीएफ डायरेक्टर व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने क्षत्रिय महासभा की युवा मोर्चा टीम की अगुवाई करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद क्षत्रिय शिरोमणि बृजभूषण शरण सिंह जी का पुलिस लाइन में बने हेली पैड पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

  • कार्यक्रम को सफल बनाने व व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे दिखे- धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी।

क्षत्रिय महासभा के एक मजबूत स्तंभ की तरह हमेशा महासभा के साथ खड़े रहने वाले उत्तर ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह सेनानी जी एक आम कार्यकर्ता की तरह कार्यक्रम की तैयारी से उसके पूर्ण होने तक एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह व्यवस्था को मजबूत करते दिखे।और सभा की सबसे पीछे की पंक्ति में सभी क्षत्रियों के बीच में बैठकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read- Hardoi News: कर्म हर परिस्थिति में करना जरूरी है, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी नकारात्मक क्यों न हों - बृजभूषण शरण सिंह

  •  जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने जताया सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार।

महासभा की प्रबुद्ध वर्ग की टीम और युवा मोर्चा की टीम के सभी सदस्यों के अलावा विजयदशमी दशहरा कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने के लिए महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह सभी क्षेत्रीय बैठकों का आयोजन कराने वाले मीटिंगों में अपना विशेष सहयोग देने वाले, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से थोड़ी या अधिक मदद करने वाले सभी सभी शुभचिंतकों मददगारों का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार जताया है। उन्होंने कहा मैं भले ही कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था वश आपको यथोचित सम्मान नहीं दे पाया लेकिन ये कार्यक्रम हम सबका है।जाने जाने कहीं अगर कमी रह गई हो तो अपना परिवार समझकर आप उदारता दिखाते हुए अपना अपना सहयोग करते रहें‌।जिससे महासभा हरदोई में और अधिक मजबूत हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।