Ayodhya News: अयोध्या में बड़ा हादसा- नीम का पेड़ गिरने से दबकर एक 12 साल बच्चे की मौत, आधा दर्जन लोग घायल। 

अयोध्या जनपद के फैजाबाद रिकाबगंज चौराहे के पास भारी भरकम नीम का पेड़ सड़क पर गिरा, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन ....

By INA News Desk
Jan 18, 2025 - 15:10
97 Views
Ayodhya News: अयोध्या में बड़ा हादसा- नीम का पेड़ गिरने से दबकर एक 12 साल बच्चे की मौत, आधा दर्जन लोग घायल। 
रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या। अयोध्या जनपद के फैजाबाद रिकाबगंज चौराहे के पास भारी भरकम नीम का पेड़ सड़क पर गिरा, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, कोतवाली नगर के रिकाबगंज चौराहे के बैंक आफ इंडिया के सामने था नीम का पेड़। पेड़ के गिरने से अपरा तफरी मच गई लोग भागने लगे किंतु पेड़ के नीचे कई लोग दब गए।
नीम का पेड़ गिरने से दबकर एक 12 साल बच्चे की मौत, मनुचा गर्ल्स डिग्री कॉलेज की दो छात्राएं समेत चार लोग घायल, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,शहर के रिकाबगंज चौराहे के पास भारी भरकम नीम का पेड़ सड़क पर गिरा था, कोतवाली नगर के रिकाबगंज चौराहे के बैंक आफ इंडिया के सामने था नीम का पेड़ जो काफी पुराना था जिसको बहुत पहले ही प्रशासन को हवा देना चाहिए था। 
जो किसी भी समय गिरकर दुर्घटना को दावत दे रहा था किंतु लापरवाही के चलते पेड़ को नहीं हटाया गया और आज वह पेड़ स्वत: गिर गया जिसके चलते यह दुर्घटना हो गई यदि इस पेड़ को पहले ही हटवा दिया गया होता तो शायद आज यह दिन ना देखना पड़ता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow