Hardoi: सवायजपुर को बड़ी सौगात, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन।

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू भइया ने वरौलिया-नोनखारा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

Apr 21, 2026 - 18:53
38 Views
Hardoi: सवायजपुर को बड़ी सौगात, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
सवायजपुर को बड़ी सौगात, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू भइया ने वरौलिया-नोनखारा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

विधायक रानू भइया ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वरौलिया-नोनखारा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता संतोष रावत, अवर अभियंता पंकज पाण्डेय, रिशू बाबू, ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अजय राजपूत, बृम्हानन्द दीक्षित, अनिल पाण्डेय सहित क्षेत्र के सम्मानित प्रधान बन्धु एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Also Read- Lucknow: बेटी से लखपति दीदी तक- योगी सरकार ने महिलाओं के विकास को दी नई दिशा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow