Lucknow: सोनभद्र-प्रतापगढ़ में गूंजा नारी सम्मान, सफल रहा ‘नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’। 

उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) के संयुक्त

Apr 21, 2026 - 19:09
 0  5
Lucknow: सोनभद्र-प्रतापगढ़ में गूंजा नारी सम्मान, सफल रहा ‘नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’। 
सोनभद्र-प्रतापगढ़ में गूंजा नारी सम्मान, सफल रहा ‘नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में कल सोनभद्र के साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग , सजौर, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र तथा प्रतापगढ़ में ’“नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम”’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने दी। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आमजनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि आज केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ’“नारी वंदन सम्मान”’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।’ ’श्वेता कुमारी (वाराणसी)’,’ ’सोनी सेठ (वाराणसी)’ तथा ’ रानी सिंह (मिर्जापुर)’ ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शको का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ’साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया’ और अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को और भी जीवंत एवं सफल बनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कलाकार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सम्मान को बढ़ावा देना एवं लोक-सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा, जिसमें यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा। 

इसके अलावा प्रतापगढ़ में भी नारी वंदन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा प्रेमलता सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष बेलहा प्रतापगढ़ विशिष्ट अतिथि थे। अमित कुमार श्रीवास्तव प्रचार प्रताप बहादुर स्नाकोत्त्र महाविघालय सिटी प्रतापगढ़, प्रो0 बृजभानु सिंह, निदेशक, जीपीएस स्कूल प्रतापगढ़, श्री शिशिर खरे जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती, प्रतापगढ ने सहभागिता की। 

निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रो0 किरन मिश्रा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. शशि प्रभा गुप्ता, सुश्री पूजा मंधान, अनुभा पाण्डेय, अरुणा केसरवानी,  सुधा तुलस्यान, प्रियंका राज, लक्ष्मी मिश्रा, सोनिया गुप्ता,श्रद्धा सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर शक्ति कुमार पांडे, प्राचार्य, मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ कार्यक्रम के संयोजक थे। इसके अलावा भारी संख्या में दर्शक एवं सांस्कृतिक दल के सदस्य मौजूद थे। 

Also Read- Lucknow: बेटी से लखपति दीदी तक- योगी सरकार ने महिलाओं के विकास को दी नई दिशा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।