Lucknow: अर्कवंशी समाज का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मिला, संडीला के इतिहास और फर्जी इतिहास के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा। 

पूर्व उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास पर अर्कवंशी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान समाज

Oct 15, 2025 - 13:51
45 Views
Lucknow: अर्कवंशी समाज का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मिला, संडीला के इतिहास और फर्जी इतिहास के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा। 
अर्कवंशी समाज का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से मिला, संडीला के इतिहास और फर्जी इतिहास के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा। 
लखनऊ। कल 14 अक्टूबर 2025 को पूर्व उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास पर अर्कवंशी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और समस्याओं के समाधान के लिए डॉ. शर्मा से सहयोग की अपील की गई।प्रतिनिधिमंडल ने संडीला नगर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि संडीला को अरख (अर्कवंशी) जाति के लोगों ने बसाया था और यह क्षेत्र के सबसे पुराने स्वामी अर्कवंशी ही थे। डॉ. दिनेश शर्मा ने अर्कवंशी समाज के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान हर संभव प्रयास से किया जाएगा।विशेष रूप से फर्जी इतिहास गढ़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, "फर्जी इतिहास के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अर्कवंशी समाज के गौरवपूर्ण इतिहास को किसी भी प्रकार से विकृत नहीं होने दिया जाएगा।
"मुलाकात के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहल से अर्कवंशी समाज के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का समाधान संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर आर. ए. सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, समाजसेवी मास्टर राम आसरे सिंह त्यागी, रामऔतार सिंह, डॉ. महेश सिंह, अभिषेक सिंह अर्कवंशी, अंकित पांडे और दीपू कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow