Hardoi News: नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच जारी

एएसपी पूर्वी ने बताया कि नाबालिग लड़की ने एक निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और परिजनों से संबंधित घटना की जानकारी हासिल की।

Oct 26, 2024 - 22:36
58 Views
Hardoi News: नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच जारी
घटना की जानकारी देते एएसपी पूर्वी

Hardoi News INA.
जिले के थाना सांडी इलाके में एक नाबालिग लड़की ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी पूर्वी ने बताया कि नाबालिग लड़की ने एक निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और परिजनों से संबंधित घटना की जानकारी हासिल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow