Shahjahanpur News: अल्लाहगंज क्षेत्र की एक महिला ने छेड़छाड़ व बलात्कार करने का लगाया आरोप। 

गांव का ही नीलेश नाम का व्यक्ति उनके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है और मौका पाकर घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार  किया....

By INA News Desk
Jan 21, 2025 - 18:25
60 Views
Shahjahanpur News: अल्लाहगंज क्षेत्र की एक महिला ने छेड़छाड़ व बलात्कार करने का लगाया आरोप। 

फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर /अल्हगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी जलालाबाद को प्रार्थना पत्र देकर मंगलवार दिन के 10:00 बजे बताया कि उनके गांव का ही नीलेश नाम का व्यक्ति उनके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है और मौका पाकर घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार  किया शोर गुल सुनकर मौके से भाग गया पीड़िता ने इसकी थाना अल्लाहगंज में शिकायत की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया एक गृहणी महिला है।

उसके गांव के नीलेश पुत्र उमेश काफी समय से राह गली उसके साथ छेड़छाड़ व मानसिक प्रताड़नाएं देता रहता है 08 दिसंबर की रात ज़ब वह घर में अकेली थी। तभी नीलेश उसके घर के अन्दर घुस आया और उसके  साथ जबरदस्ती बलात्कार करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के बाद उसके पति आ गए तों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये उक्त व्यक्ति मौके से भाग गया। पीड़िता ने 1076 पर पुलिस सहायता पर फोन किया परन्तु कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं हुई।

Also Read- Shahjahanpur News: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एक विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर विद्यालय प्रबंधक का फूका पुतला जांच की उठाई मांग।

उक्त व्यक्ति के हौसले और बुलन्द हो गये। दिनांक 16.01.2025 को समय करीब 9:00 बजे रात को नीलेश उसके के घर के अन्दर घुस आया और  चारपाई पर दबोच कर उसके के साथ बलात्कार करके मौके से भाग गया। जब खेत से उसका पति वापस आया। तब पीड़िता ने सारी घटना अपने पति को बताई अगले दिन सुबह पीड़िता अपने पति के साथ थाने आकर लिखित शिकायती पत्र दिया। परन्तु धाने द्वारा किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow