Shahjahanpur News: जिला खनन अधिकारी ने की छापेमारी, अल्हागंज में रात में किया जा रहा था खनन, अवैध खनन कर रही 2 ट्रैक्टर-ट्राली की जब्त।  

अल्हगंज में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर लिया है। रामगंगा पुल के पास से शनिवार की रात को ....

Jan 20, 2025 - 18:45
45 Views
Shahjahanpur News: जिला खनन अधिकारी ने की छापेमारी, अल्हागंज में रात में किया जा रहा था खनन, अवैध खनन कर रही 2 ट्रैक्टर-ट्राली की जब्त।  

फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। अल्हगंज में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर लिया है। रामगंगा पुल के पास से शनिवार की रात को पुलिस ने अवैध रूप से रेतीली मिट्टी ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ा।पकड़े गए चालकों में पवन कुमार पुत्र रामपाल, जो ग्राम समापुर का रहने वाला है और दिनेशचंद्र पुत्र इतवारी शामिल हैं। जब पुलिस ने इनसे मिट्टी के स्रोत के बारे में पूछताछ की, तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

Also Read- Shahjahanpur News: गांव सिकंदरपुर अफगानान में 25 गोवंश को सरकारी भवन में किया बंद।

 इतना ही नहीं, चालकों के पास वाहनों की आरसी, लाइसेंस या अन्य आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। घटना की सूचना मिलने पर जिला खनन अधिकारी अभिषेक पटेल ने थाना प्रभारी ओमप्रकाश और विभागीय कर्मचारियों के साथ खनन स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसकी जानकारी सोमवार दोपहर 1:00 बजे तहसीलदार को दी गई। अवैध खनन के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन माफिया पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow