Shahjahanpur News: गांव सिकंदरपुर अफगानान में 25 गोवंश को सरकारी भवन में किया बंद। 

किसानों का कहना है कि आवारा पशु रोजाना उनके खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को चर जाते हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। इनमें कुछ गायें घायल....

Jan 20, 2025 - 18:42
953 Views
Shahjahanpur News: गांव सिकंदरपुर अफगानान में 25 गोवंश को सरकारी भवन में किया बंद। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। जलालाबाद ब्लॉक स्थित सिकंदरपुर अफगानान के किसानों ने आवारा पशुओं से होने वाली फसल की बर्बादी से तंग आकर एक बड़ा कदम उठाया है। किसानों ने करीब 25 आवारा गोवंश को पकड़कर एक सरकारी भवन की फील्ड में बंद कर दिया है। गौशाला में भेजने की मांग सोमवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अपराजिता सिंह को ज्ञापन सौंपा।

Also Read- Ballia News: ब्रह्मलीन 'मौनी बाबा' के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने चढ़ाया श्रद्धा का फूल।

किसानों का कहना है कि आवारा पशु रोजाना उनके खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को चर जाते हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। इनमें कुछ गायें घायल हैं और कुछ सांड भी शामिल हैं। उन्होंने इन पशुओं को नजदीकी गौशाला में भेजने की मांग की है। कई किसान मौजूद ज्ञापन देने वालों में कमलेश कुमार, जितेंद्र सिंह, आमिल, अरुण, होरी, राज, मुरेंद्र सिंह, मदनपाल, रविंद्र सिंह, बाबूराम, सौवरन शाहब, अरुण कुमार यादव, नंदराम शर्मा, सुरेंद्र, प्रदीप पुत, मुजीब साधू, ओमवीर कुशवाहा और अखिलेश यादव समेत कई किसान मौजूद थे। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया है कि पकड़े गए सभी गोवंश को उसी दिन गौशाला भिजवा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow