Shahjahanpur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जापान बाबू की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन। 

वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय निर्भय चंद्र सेठ (जापान बाबू) की स्मृति में जीएफ कालेज मैदान में एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का .....

Jan 3, 2025 - 19:11
52 Views
Shahjahanpur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जापान बाबू की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय निर्भय चंद्र सेठ (जापान बाबू) की स्मृति में जीएफ कालेज मैदान में एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने पूर्व जिलाध्यक्ष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित डीएम व एसपी ने भी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान सांसद अरुण सागर ने कहा कि निर्भय चंद्र सेठ (जापान बाबू) भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनके निधन के बाद पार्टी को उनकी कमी महसूस हुई है। उन्होंने पार्टी को बहुत कुछ दिया है। ऐसे में उनकी याद में टूर्नामेंट कराना ये एक अच्छी पहल है। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

Also Read- Shahjahanpur News: डीएम ने स्टेशन डायरेक्टर, रोजा पावर सप्लाई रौजा एच.एस. तोमर को किया सम्मानित।

इस अवसर पर मेयर अर्चना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow