Shahjahanpur News: जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक में सैनिकों की समस्याओं को सुना। 

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी...

By INA News Desk
Dec 18, 2024 - 19:44
41 Views
Shahjahanpur News: जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक में सैनिकों की समस्याओं को सुना। 

रिपोर्ट- फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अवकाश प्राप्त सैनिकों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और कई वर्षों से मुख्यतः विचाराधीन शस्त्र लाईसेंस, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, वीरगति प्राप्त सैनिको के ग्रामों में तोरण द्वार/ प्रतिमा स्थापित करने आदि समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये।

Also Read- Shahjahanpur News: अल्ल्हागंज वजीरपुर घाट पर पैंटून बनवाने को लेकर इंण्डिया गठबंधन के धरना प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल।

सैनिकों ने जिलाधिकारी द्वारा किये गये कार्यो की सराहना भी की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, कर्नल जगवीर सिंह जागलान, एडम कमानडेंट, स्टेशन हेडक्वार्टर, प्रवेन्द्र कुमार (पी.सी.एस.) नगर मजिस्ट्रेट, कैप्टन (नौसेना) संजय कुमार,  चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी आर.आख तिवारी, जिला लीड बैंक मैनेजर, संगीता कुमारी, अपर नगर आयुक्त, ग्रुप कैप्टन प्रमोद कुमार गुप्ता, मदन मुरारी, वरिष्ठ सहायक,  सुनीता वर्मा, कनिष्ठ सहायक, रंजीत कौर, कनिष्ठ सहायक, और 54 अवकाश प्राप्त सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow