हरदोई: समुद्र मंथन व वामन अवतार की कथा सुनाई, सभी को मंत्रमुग्ध किया
व्यास महाराज ने समुद्र मंथन से निकलने वाले रत्नों के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद भगवान विष्णु के मोहनी रूप का दृष्टांत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद राजा बलि का अभिमान तोड़ने के लिए वामन अवतार देखकर लोग भक्ति से प्रफुल्लि....
By INA News Hardoi.
रिपोर्ट- शिवम गुप्ता
बेनीगंज: कोथावा कस्बे के चमरौधा टोला समीप चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा मे कथा व्यास अवध किशोर शास्त्री ने बुधवार को देवताओं एवं राक्षसों के बीच समुद्र मंथन एवं वामन अवतार का वर्णन किया गया। राक्षस और देवताओं के बीच समुद्र मंथन की मधुर कथा सुनकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
व्यास महाराज ने समुद्र मंथन से निकलने वाले रत्नों के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद भगवान विष्णु के मोहनी रूप का दृष्टांत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद राजा बलि का अभिमान तोड़ने के लिए वामन अवतार देखकर लोग भक्ति से प्रफुल्लित उठे। यजमान रामु गुप्ता अपनी पत्नी सहित वामन भगवान की आरती उतार पूजा अर्चना किया गया। पूरा पंडाल भगवान वामन के जयकारों से गूंज उठा। इसमें सुशील अवस्थी,रामनाथ गुप्ता, राजू गुप्ता, साजन, राजन राजेंद्र मौर्या आदि थे।
What's Your Reaction?