Mau Crime News: चार शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सामान बरामद। 

मऊ जिले में  एसपी इलामारन के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान ....

Jan 3, 2025 - 19:19
84 Views
Mau Crime News: चार शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सामान बरामद। 

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में  एसपी इलामारन के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब शुक्रवार को देखभाल क्षेत्र व  चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

  • कहां से कौन कौन आरोपी हुए गिरफ्तार 

एसपी इलामारन जी के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के विरूद्ध चेकिंग के दौरान रेलवे फाटक बरामदपुर के पास अभियुक्तगण मनीष बनवासी पुत्र विरेन्द्र बनवासी निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद, रामचन्द्र सोनकर उर्फ प्रधान पुत्र रामजतन सोनकर निवासी नाजोपट्टी खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद, गुड्डू चौहान पुत्र श्रीराम चौहान निवासी जमालपुर पोखरा थाना मुहम्मदाबाद, निखिल सोनकर पुत्र कुबेर सोनकर निवासी हलिमाबाद थाना मुहम्मदाबाद 

Also read- Mau News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

  • पुलिस ने आरोपी के पास से क्या क्या किया बरामद

चेकिंग अभियान में मऊ पुलिस द्वारा आरोपी के पास से कब्जे से चोरी के एक अदद मोबाइलफोन, एक अदद केएन कैनन कैमरा, एक अदद एटीएम, एक अदद बैटरी व 1220 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।

  • किन किन धाराओं में पुलिस ने किया चालान 

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में मऊ पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसको स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 3/25 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित पाये गये  । उक्त अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow