Mau News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में डीएम प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य खाद्य ...

By INA News Desk
Jan 3, 2025 - 19:01
88 Views
Mau News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

मऊ। जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में डीएम प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य वस्तुओं एवं मिलावट, वितरण, भोजन की गुणवत्ता आदि सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में संचालित रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्यान्न की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक कुल 312 नमूने संग्रहित किए गए जिसमें से 161 नमूने मनको के विपरित पाए गए। इसी प्रकार खाद्य पदार्थ दूध पर कृत कार्रवाई करते हुए 38 नमूने संग्रहित किए गए जिसमें से 21 नमूने मानक के विपरीत पाए गए।

खाद्य पदार्थ दूध में अभियोजन कोर्ट में 26, न्यायिक न्यायालय में 02 तथा निर्णीत वाद में ए0ओ0 कोर्ट में 19 मामले हैं। जिसमें ए0ओ0 कोर्ट से 330000 का अर्थ दंड लगाया गया है। जनपद में सर्वाधिक मिलावट वाले खाद्य पदार्थों की समीक्षा के दौरान मसाले में 32 नमूने संग्रहित किए गए जिसमें 20 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। नमकीन में 23 संग्रहित नमूनों में से 15 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। मिठाइ में 53 संग्रहित नमूनों में से 30 नमूने मानक के विपरीत पाए गए एवं घी में चार नमूने संग्रहित किए गए जिसमें से तीन नमूने मानक के विपरीत पाए गए।

समीक्षा के दौरान नमकीन में टाट्राजिन रंग की उपस्थिति, लाल मिर्च पाउडर में सूडान-1 तथा सूडान-2 की उपस्थिति, हल्दी पाउडर में लेड क्रोमेट की उपस्थिति, मिठाई में सनसेट येलो की उपस्थिति एवं घी में बी0आर0 रीडिंग एवं आयोडीन वैल्यू की अधिक मात्रा पाई गई। बैठक के दौरान ईट राइट इनीशिएटिव में ईट राइट कैम्पस कार्यक्रम में पांच लक्ष्य के सापेक्ष दो की प्रगति जिसमें पुलिस लाइन मऊ, शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ आच्छादित पाए गए। ईट राइट प्ले आफ वर्सिप (भोग) कार्यक्रम में लक्ष्य तीन के सापेक्ष दो की प्रगति जिसमें ब्रह्मस्थान मंदिर, शीतला माता मंदिर आच्छादित पाए गए। ईट राइट स्कूल कार्यक्रम में लक्ष्य पांच के सापेक्ष तीन की प्रगति जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा मऊ, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय घोसी मऊ, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पालीगढ़ मऊ आच्छादित पाए गए।

Also Read- Mau News: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी एवं नाजिर की हुई बिदाई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश एवं अजीत कुमार त्रिपाठी के लाइसेंस में वृद्धि एवं पंजीकरण में वृद्धि तथा ईट राइट इनिशिएटिव में योगदान की प्रगति खराब पाए जाने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी, मिलावटी सामान आदि पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement