Hardoi News: धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र माता सावित्रीबाई फूले की जयंती। 

एशिया की प्रथम शिक्षित महिला व अध्यापिका राष्ट्र माता सावित्रीबाई फूले जी की जयंती सम्राट अशोक शिक्षण संस्थान लोकमान्य खेड़ा सण्डीला जनपद ....

By INA News Desk
Jan 3, 2025 - 18:50
43 Views
Hardoi News: धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र माता सावित्रीबाई फूले की जयंती। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

सण्डीला / हरदोई। आज 3 जनवरी को एशिया की प्रथम शिक्षित महिला व अध्यापिका राष्ट्र माता सावित्रीबाई फूले जी की जयंती सम्राट अशोक शिक्षण संस्थान लोकमान्य खेड़ा सण्डीला जनपद हरदोई में बड़ी धूमधाम से मनाई गई तथा बच्चों को उनके बारे में जानकारी दी गई सावित्रीबाई फूले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में हुआ था। 

उनका विवाह 1841 में ज्योतिराव फुले से हुआ था , सावित्रीबाई भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर 1848 में भारत के पहले आधुनिक बालिका विद्यालय की स्थापना की थी। 

सावित्रीबाई ने महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया और उन्हें शिक्षा का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई , सावित्रीबाई ने विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया और विधवाओं के लिए एक केन्द्र की स्थापना की , उन्होंने छुआछूत मिटाने और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाने के लिए काम किया। 

Also read- Hardoi News: तीन करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में विकासकार्यों की होगी वर्षा।

सावित्रीबाई ने लोगों के लिंग और जाति के आधार पर होने वाले पूर्वाग्रह और अन्यायपूर्ण व्यवहार को खत्म करने का काम किया। सावित्रीबाई एक कवियित्री भी थी और उन्हें मराठी की आदिकवियित्री के रूप में जाना जाता है। 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कमलेश कुमार मौर्य, प्रधानाध्यापक जी पी अंजाना जी,सहायक अध्यापक ज्ञानेन्द्र कुमार राठौर जी, शिवनन्दन मौर्य जी ,गौरी रानी मौर्या जी,सविता मौर्या जी,अनीशा शर्मा जी,राधा कनौजिया जी उपस्थित रहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow