Shahjahanpur News: गांव पुरेना मे 330 टीन सरसों का तेल खाद्य विभाग टीम ने पकड़ा, गोदाम को किया गया सील। 

जलालाबाद क्षेत्र के गांव पुरैना में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार की रात ओमप्रकाश पुत्र महावीर के घर 330 टीन के पीपे में करीब 4500 से...

By INA News Desk
Jan 20, 2025 - 18:48
45 Views
Shahjahanpur News: गांव पुरेना मे 330 टीन सरसों का तेल खाद्य विभाग टीम ने पकड़ा, गोदाम को किया गया सील। 
Advertisement
Advertisement

फैयाज उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर / जलालाबाद क्षेत्र के गांव पुरैना में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार की रात ओमप्रकाश पुत्र महावीर के घर 330 टीन के पीपे में करीब 4500 से अधिक लीटर नकली सरसों का तेल एक गोदाम में भरा हुआ पकड़ा, अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया एक गोदाम को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जिसमें 550 तेल की टीन बंद थी ले देकर कर छोड़ छोड़ दिया।

Also Read- Shahjahanpur News: जिला खनन अधिकारी ने की छापेमारी, अल्हागंज में रात में किया जा रहा था खनन, अवैध खनन कर रही 2 ट्रैक्टर-ट्राली की जब्त।

सूत्रों के अनुसार मकान में मिलावटी तेल के कारोबार की सूचनाएं मिल रही थीं। रविवार की शाम को पुलिस ने इस जानकारी को खाद्य विभाग से साझा किया। जिसके बाद सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में टीम को मकान से कुछ अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद तेल के नमूने लेकर उन्हें सील कर दिया है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। एक कार्रवाई रविवार की रात 11:00 तक चली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement