Maswasi News: प्रेमिका से मिलने आए युवक को दबोचा, बुरी तरह पीटा।
पुलिस ने प्रेमिका के पिता और प्रेमी युवक को लिया हिरासत में ...
यूपी
मसवासी/ रामपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन पर बातें भी होती रहती थी। शनिवार को युवती ने फोन पर घर पर किसी के न होने की बात कहकर युवक को अपने घर बुला लिया। जिस पर प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। मामले की भनक युवती के परिजनों को लगी तब परिजनों ने घर में प्रेमी युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह युवक छूटकर वहां से भाग निकला।
Also read- Lucknow News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजा नोटिस, सच्चाई जानकर अधिकारियों में मचा हड़कंप।
तब प्रेमिका के परिजनों ने भागकर युवक को फिर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। किसी के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तब सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस के द्वारा किसी तरह युवक को बचाया और पुलिस प्रेमी युवक और प्रेमिका के पिता को चौकी ले आई। जिसके बाद दोनों पक्षों के तमाम लोग भी चौकी पहुंच गए। काफी समय तक कार्रवाई और समझौते को लेकर बातचीत होती रही। जिसके बाद प्रेमी युवक को फिर से गांव में न दिखाई देने की हिदायत देकर संभ्रांत लोगों के द्वारा मामले में समझौता करा दिया गया।
What's Your Reaction?









