खामियों पर कार्रवाई जारी: सुरेश खन्ना ने किया डायमंड डेरी का दौरा, अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम बनाने के दिए निर्देश। 

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पुनः डायमंड डेरी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था

By INA News Desk
Jan 17, 2026 - 21:54
43 Views
खामियों पर कार्रवाई जारी: सुरेश खन्ना ने किया डायमंड डेरी का दौरा, अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम बनाने के दिए निर्देश। 
खामियों पर कार्रवाई जारी: सुरेश खन्ना ने किया डायमंड डेरी का दौरा, अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम बनाने के दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पुनः डायमंड डेरी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था एवं दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति परखने हेतु अचानक पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को जोन एक के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने हेतु प्रातः 7:00 बजे औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों एवं लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगायी थी। 

प्रभारी मंत्री शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लेने हेतु आज पुनः डायमंड डेरी कॉलोनी पहुंचे और वहां की जमीनी हकीकत को जाना। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया की सफाई कार्य जारी था तथा काफी हद तक सफाई करा दी गई है और अवैध कब्जे को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। 

सुरेश कुमार खन्ना ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए स्थान पर ओपन जिम बनवाई जाए । इसके साथ ही जाली के माध्यम से इसकी बैरिकेटिंग भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि 20 दिन बाद संबंधित स्थान का पुनः निरीक्षण किया जाएगा। स्वच्छता संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में विशेष रुचि लेकर अधिकारी कार्य करें मॉनिटरिंग से परिणाम बेहतर होते हैं। संबंधित अधिकारी लगातार अपने क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करें और सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं।

Also Read- Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति के पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement