Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद  मौर्य ने मकर संक्रांति के पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को  दी बधाई।  

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति  के पावन त्योहार  पर देश व  प्रदेशवासियों को  बधाई व मंगलमय हार्दिक

Jan 14, 2026 - 20:24
69 Views
Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद  मौर्य ने मकर संक्रांति के पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को  दी बधाई।  
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद  मौर्य ने मकर संक्रांति के पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को  दी बधाई।  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति  के पावन त्योहार  पर देश व  प्रदेशवासियों को बधाई व मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में  श्री मौर्य ने कहा है कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति  का त्यौहार  अनेक तरह से मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारी गौरवशाली  संस्कृति व  एकता का प्रतीक है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे की भावना और राष्ट्रीय एकता की कड़ी को मजबूत  करने का संदेश देता है और हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप  त्योहार को  मनाना है ।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रकृति, परिश्रम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देता है। मकर संक्रांति हमें परिश्रम, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।श्री मौर्य ने कामना की  है, कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो। 

Also Read- Lucknow: जनता दर्शन: अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ जारी रहेगी कठोर कार्रवाई- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow