Hardoi: क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान ने किया मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन व गरीबो में बांटे कंबल। 

नूतन वर्ष के प्रथम पर्व मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज सूर्य देव के मकर रेखा पर आने पर पूर्ण आगोश में दिखे पर्व के उल्लास

Jan 14, 2026 - 17:51
52 Views
Hardoi: क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान ने किया मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन व गरीबो में बांटे कंबल। 
क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान ने किया मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन व गरीबो में बांटे कंबल। 

हरदोई: नूतन वर्ष के प्रथम पर्व मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज सूर्य देव के मकर रेखा पर आने पर पूर्ण आगोश में दिखे पर्व के उल्लास में जनपद हरदोई के अंतगर्त डीएम चौराहे पर सूबे की प्रमुख सामाजिक संस्था क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान ने बुधवार के दिन विशाल खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया साथ ही गरीबो में कंबल भी बांटे। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से सम्मानित अतिथि गण एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने एक सुर में जय श्री राम का उद्गोष किया इस दौरान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने कहा कि युवा देश की शक्ति है औऱ इस संस्था में युवाओं की भागीदारी अच्छी है साथ ही बताया कि सूबे में संस्थान के द्वारा तमाम जगहों पर समय समय पर बहुत से कल्याणकारी कार्य होते रहते है। 

आपको बताते चले कि जनपद के डीएम चौराहे पर क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक व टड़ियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने विशाल खिचड़ी भोज के कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर पूजन अर्चन करने के बाद अपने हाथों से कन्याओं को खिचड़ी बाँट कर की कार्यक्रम के दौरान ही संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह व संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने संस्थान के पदाधिकारियों के साथ भयंकर ठंड में कंपकपा रहे गरीब असहाय, निराश्रित, वृद्धजनों, महिलाओं को कंबल वितरण किया साथ ही लोगो से कहा कि गरीबों और असहाय लोगो की मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा है।

हर इंसान को कमजोर लोगो की मदद के लिए आगे आकर एक आदर्श स्थापित करना चाहिए। इस मौके पर योगेश विक्रम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह, आदर्श कुमार वर्मा ( राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी)ठाकुर सोम सिंह, , मुकेश सिंह, बेचेलाल, आजादसिंह परमार, दीपक सिंह गौर, अभिषेक सिंह, सरोज, आलोक तिवारी, आकाश सिंह,आशुतोष सिंह, मोहित सिंह, अतुल ठाकुर  ,रंजीत राणा, सूर्या ठाकुर,शिव बहादुर सिंह, इंजी०सौरभ सिंह, अंकित भदौरिया, हर्ष गुप्ता, संतोष पाल, कपिल मौर्य ,सचिन सिंह ककरघटा,मुन्ना सिंह मदारा,अमनसिंह,रंजीत कौढा,मोनू ठाकुर धोबिया, सरोज कुमार,अमन कश्यप,आदि व संस्था के सैकड़ो सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता व कई सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Also Read- Mussoorie: मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट में अवैध एंट्री फीस के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow