Hardoi News: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी। 

अपर जिला जज ने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार ...

Jul 1, 2025 - 19:15
28 Views
Hardoi News: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी। 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।

अपर जिला जज ने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुये बैरकों में पंखे व घड़ो में पानी रखने के लिये जेल प्रशासन को निर्देशित किया तथा बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेलर योगेश कुमार, डॉ0 पंकज मिश्रा, डिप्टी जेलर ओमकार पाण्डेय, सुखलाल, नरेश चन्द्र लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों को लगाई फटकार, CMYUVA आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow