Hardoi News: जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों को लगाई फटकार, CMYUVA आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास...

By INA News Desk
Jul 1, 2025 - 18:52
65 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों को लगाई फटकार, CMYUVA आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश। 
Advertisement
Advertisement
Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के आवेदनों का तेजी से निस्तारण कराया जाये। आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत न किया जाये। बैंक ऑफ़ इण्डिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया व इंडियन बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आर्यावर्त बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित होने व बड़ी संख्या में आवेदन अस्वीकृत होने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना में सहयोग न करने वाले बैंक प्रबंधकों की जवाबदेही तय की जाये। छोटी मोटी कमियों में सुधार के लिए आवेदकों को सूचित किया जाये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया देवस्थान का शिलान्यास व भूमि पूजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement