Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया देवस्थान का शिलान्यास व भूमि पूजन। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चौम्बर्स के मध्य स्थित ब्रह्म देव देवस्थान के जीर्णाेद्वार का शिलान्यास व भूमि ...

Jul 1, 2025 - 18:08
43 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया देवस्थान का शिलान्यास व भूमि पूजन। 

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चौम्बर्स के मध्य स्थित ब्रह्म देव देवस्थान के जीर्णाेद्वार का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। पुरोहित ने मंत्रोच्चार के बीच पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी। भूमि पूजन के दौरान जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने हवन में आहुति दी।

जिलाधिकारी ने 5 ईंटें नीव में रखकर देवस्थान का औपचारिक शिलान्यास किया। देवस्थान का जीर्णाेद्वार सभी के सामूहिक सहयोग से कराया जा रहा है। जीर्णाेद्वार की मांग अधिवक्ता गणों की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। आज के भूमि पूजन व शिलान्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक, सुरक्षित रहने के बताए गए तरीके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow