Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक, सुरक्षित रहने के बताए गए तरीके। 

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत बालक बालिकाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अरवल थाना पुलिस ...

Jul 1, 2025 - 17:53
53 Views
Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक, सुरक्षित रहने के बताए गए तरीके। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत बालक बालिकाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अरवल थाना पुलिस की उप निरीक्षक दीक्षा कटियार द्वारा गंभीरी बालिका इंटर कॉलेज में बालक एवं बालिकाओं को इन अभियानों के बारे में बताया गया और खुद को अराजक तत्वों से सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए। आपात स्थिति में बालक एवं बालिकाओं को ना घबराते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 108 ,102, एवं112 का प्रयोग करने की सलाह भी पुलिस द्वारा सभी को दी गई। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ के साथ-साथ तमाम बालक बालिकाएं एवं आम नागरिक मौजूद रहे। उप निरीक्षक का सहयोग थाने की महिला आरक्षी साक्षी शर्मा द्वारा किया गया।

Also Read- राष्ट्रपति ने गोरखपुर में किया वन महोत्सव का शुभारंभ- प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में लगाया 'एक पेड़ मां के नाम'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow