Sitapur News: अधिवक्ताओ ने की एग्रीमेंट के आधार पर प्लॉटिंग रोकने की मांग, उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

मिश्रिख बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र को एग्रीमेंट के आधार पर हो रही प्लॉटिंग को रोकने की मांग को लेकर....

May 26, 2025 - 16:52
89 Views
Sitapur News: अधिवक्ताओ ने की एग्रीमेंट के आधार पर प्लॉटिंग रोकने की मांग, उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर 

Sitapur News: मिश्रिख बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र को एग्रीमेंट के आधार पर हो रही प्लॉटिंग को रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि भूमाफियाओं द्वारा नैमिषारण्य एवं आस पास की जमीनों का एग्रीमेंट करवा कर प्लाटिंग का अवैध कारोबार लगातार संचालित किया जा रहा है। भूमाफियाओं के साथ कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी यह कारोबार कर रहे हैं। भू माफियाओं द्वारा नैमिषारण्य की कीमती जमीनों के दर्जनों एग्रीमेंट करवा लिए गए हैं और उनकी मनमाने रेट पर बिक्री की जा रही है इस कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। 

जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जा चुका है कि एग्रीमेंट के आधार पर प्लाटिंग नहीं की जाएगी उल्लंघन होने पर भूमाफियाओं के विरुद्ध विधि कार्रवाई की जाएगी और उन्हें भूमाफिया घोषित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है भूमिया प्रति के लोग एग्रीमेंट के आधार पर ही प्लाटिंग का कार्य कर रहे हैं तथा संरक्षित भूमि की प्रकृति को बदलने का प्रयास भी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की की उपनिबंधन कार्यालय मिश्रिख को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए के एग्रीमेंट की भूमिका किसी अन्य के पक्ष में बैनामा निष्पादन ना किया जाए और रजिस्ट्रेशन एक्ट का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। 

Also Read- कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi) के परिवार का गर्व- PM मोदी (Modi) पर वडोदरा रोड शो में बरसाए फूल।

इस अवसर पर अधिवक्तागण सुरेश कुमार सिंह अध्यक्ष,सुधीर शुक्ला राना, विनीत तिवारी,अजय मिश्रा,,सौरभ सक्सेना,सुभाष पांडेय,रामदास वर्मा,कलीम खान,राजेंद्र अवस्थी,प्रदीप सिंह चौहान,सुभाष शर्मा,सुशील भारती,नरेंद्र प्रताप,रामजीवन सिद्धार्थ,प्रेमप्रकाश राजवंशी,युवराज दीक्षित,सुरेंद्र मोहन,नितिन गिरि आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow