Saharanpur News: रालोद नेता चौधरी जगपाल दास गुर्जर के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जगपाल दास के निधन पर श्रद्धांजलि दी....

May 26, 2025 - 17:00
105 Views
Saharanpur News: रालोद नेता चौधरी जगपाल दास गुर्जर के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर। 

सहारनपुर: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के वरिष्ठ नेता चौधरी जगपाल दास गुर्जर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया बताया जा रहा है कि नाश्ते के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई-जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडीग्राम हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली चौधरी जगपाल दास समाजवादी पार्टी के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राम शरण दास के सुपुत्र थे जगपाल उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Also Read- Politics News: टाइगर अभी जिंदा है: शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की विकसित भारत संकल्प पदयात्रा की जोरदार शुरुआत।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार ब्रेन हैमरेज को उनकी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है राजनीतिक और सामाजिक जगत के अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है क्षेत्र में उन्हें एक सहज सक्रिय और जनसेवा को समर्पित नेता के रूप में जाना जाता था वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जगपाल दास के निधन पर श्रद्धांजलि दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow