Maha Kumbh 2025: अमृत स्नान के बाद सफाई अभियान शुरू- दो दिन में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद युद्धस्तर पर सफाई अभियान जारी। 

घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान, पूरे मेला क्षेत्र को किया जा रहा क्लीन, स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की हो रही अपील....

By INA News Desk
Jan 15, 2025 - 19:27
57 Views
Maha Kumbh 2025: अमृत स्नान के बाद सफाई अभियान शुरू- दो दिन में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद युद्धस्तर पर सफाई अभियान जारी। 

महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व और मकर संक्रांति के अमृत स्नान के बाद महाकुम्भ क्षेत्र को स्वच्छ करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। घाटों पर गंदगी को तेजी से साफ किया जा रहा है। सफाई कर्मी लगातार घाटों पर तैनात हैं और हर प्रकार की गंदगी को हटाने का कार्य जारी है। वहीं, शौचालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने इस बार महाकुम्भ को स्वच्छ महाकुम्भ के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में इस बार स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है। विगत 2 दिनों में महाकुम्भ में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है, जिसके बाद मेला प्रशासन ने स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 

  • जगह-जगह फैली गंदगी को हटाने में जुटा प्रशासन

मेला क्षेत्र में बचे कचरे को हटाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गई सामग्रियों को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया जा रहा है। एकत्रित कचरे को काले लाइनर बैग में जमा कर निस्तारित किए जाने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। 

  • शौचालयों की सफाई पर विशेष अभियान

मेले के दौरान उपयोग किए गए शौचालयों की सफाई बड़े स्तर पर हो रहीहै। स्वच्छता कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमों को इस कार्य में लगाया गया है। पार्किंग से लेकर घाटों तक स्थापित किए गए शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विगत दो दिनों में बड़ी संख्या में इन शौचालयों का उपयोग किया गया है, जिसके बाद इन्हें फिर से उपयोग में लाए जाने के लिए की आवश्यकता को देखते हुए मेला प्रशासन ने उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 

Also Read- महाकुम्भ-2025: 16 से शुरू होगा 'संस्कृति का महाकुम्भ', 24 फरवरी तक चलेगा आयोजन।

  • श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेला क्षेत्र में गंदगी न फैलाएं। उचित स्थानों पर कचरा डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। घाटों पर स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार श्रद्धालुओं से यह अपील की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी प्रशासन की अपील पर सहयोग करते हुए कचरे को घरों पर स्थापित डस्टबिन में ले जाकर डाल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement