Madhya Pradesh News: राजस्व अधिकारियों ने खत्म की हड़ताल- मंत्री के बयान के विरोध में लिया था तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश। 

मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ द्वारा तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश के बाद 15 जनवरी को हड़ताल समाप्त कर दी गई...

Jan 15, 2025 - 19:16
45 Views
Madhya Pradesh News: राजस्व अधिकारियों ने खत्म की हड़ताल- मंत्री के बयान के विरोध में लिया था तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

बैतूल। मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ द्वारा तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश के बाद 15 जनवरी को हड़ताल समाप्त कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना कलेक्टर को दे दी गई है। अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल राजस्व मंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में की गई थी, जिसने पूरे संवर्ग को आहत किया था।

राजस्व अधिकारियों ने मंत्री द्वारा महिला अधिकारी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी को अशोभनीय और निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा आचरण महिला अधिकारी का अपमान के साथ पूरे राजस्व संवर्ग का मनोबल गिराने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के प्रति असम्मानजनक व्यवहार करने वाले व्यक्ति को मंत्री जैसे गरिमामय पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई कर ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ उदाहरण प्रस्तुत किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सकारात्मक संवाद के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सफल बनाना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन किसी भी अधिकारी का सार्वजनिक मंच पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read- Madhya Pradesh News: 'वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम'-15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

तीन दिन तक चले इस सामूहिक अवकाश के दौरान अधिकारी शासकीय वाट्सअप ग्रुप से हट गए थे और किसी भी सरकारी कार्य में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, हड़ताल के दौरान भी उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी केवल मंत्री के बयान को लेकर थी, सरकार की योजनाओं और आम जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाए। हड़ताल खत्म होने के बाद अब सभी अधिकारी फिर से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनता और सरकार की योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए संवर्ग ने अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow