MP News: अधूरे फोरलेन पर कुंडी प्लाजा टोल वसूली अवैध, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन और पुतला जलाया।
कांग्रेस हर स्तर पर करेगी विरोध जिला कांग्रेस ने टोल वसूली को लेकर खोला मोर्चा ,टोल पहुँचकर जताया विरोध,जलाया अधिकारियों का पुतला...
रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अधूरी पड़ी फोर लाइन पर टोल प्लाज़ा की शुरुआत होते ही विरोध का दौर शुरू हो गया है जिला कांग्रेस कमेटी ने टोल पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया बैतूल से औबेदुल्लागंज फोरलेन पर शाहपुर के पास कुंडी में शुरू किए गए टोल प्लाजा को अवैध वसूली सेंटर करार देते हुए जिला कांग्रेस ने इसे तत्काल बन्द किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह फोरलेन का जब पूर्ण ही नही हुआ तो यह कैसे एन एच ए आई को कैसे हैंडओवर हो सकता और जब हैंडओवर ही नही हो सकता तो फिर इस पर किस आधार पर टोलटैक्स की वसूली शुरू की जा रही।
- अधूरा औऱ मापदंड के विपरीत निर्माण
उनका कहना है कि कुंडी शाहपुर में जो टोल प्लाजा बुधवार से शुरू किया गया एन एच ए आई के ही नियमो के विपरीत है। कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक बरेठा घाट और भौरा एवं इटारसी के पास का निर्माण कार्य पूरा नही हो जाता तब तक यहां टैक्स की वसूली नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह फोरलेन जितना भी अब तक निर्मित हुआ है वह भी रोड के नियमो के अनुरूप नहीं है। इसके एलाइमेन्ट और गुणवत्ता की किसी एक्सपर्ट एजेंसी से यदि जाँच करा ली जाए तो वह इसे टेक्निकली फेल घोषित कर देगी।
What's Your Reaction?











