Agra News: राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचा लेखिका के मानसिक उत्पीड़न का मामला, शिकायत दर्ज

ज्ञात हो कि कवि आराधना मंच नाम की संस्था का अध्यक्ष है और राष्ट्रीय लोक दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता है। आराधना मंच की ही एक सदस्य चंद्रावती नौहवार ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया ...

Dec 20, 2024 - 00:39
 0  130
Agra News: राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचा लेखिका के मानसिक उत्पीड़न का मामला, शिकायत दर्ज

सार-

  • स्वयंभू कवि के विरुद्ध आगरा के महिला संगठनों ने खोला मोर्चा 
  • स्वयंभू कवि की ही संस्था आराधना मंच की महिलाओं ने किया कवि को बेनकाब 
  • महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की अनेकों घटनाएं सामने आईं

By INA News Agra.

आगरा में एक कवि द्वारा लेखिका भावना वरदान शर्मा के मानसिक उत्पीड़न का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।कवि ने महिला को फोन पर 10 लाख रुपए का मानहानि की धमकी दी है साथ ही सोशल मीडिया पर महिला के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।महिला ने पलटवार करते हुए कानूनी प्रक्रिया अपनाई और मामला पुलिस में दर्ज किया है।इसके अलावा भावना वरदान शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की शरण ली है।ज्ञात हो कि कवि आराधना मंच नाम की संस्था का अध्यक्ष है और राष्ट्रीय लोक दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता है।आराधना मंच की ही एक सदस्य चंद्रावती नौहवार ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।"महिलाओं का सम्मान करना बहुत जरूरी है महिलाओं के विषय में इतना गंदा और गलत बोलते हैं कि ना हम बता पाएंगे ना आप सुन पाओगे।जब मैंने उनके मुंह से इतने गंदे और घटिया शब्द सुने तो मैं परेशान हो गई की एक साहित्यकार किसी महिला के विषय में ऐसा कैसे बोल सकता है।'भावना वरदान शर्मा ने पार्टी हाई कमान से बात करके सारी सूचना की जानकारी दी है।महिला के समर्थन में देश भर के अनेकों महिला संगठन आ गए हैं।देश के अनेकों साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों ने कवि के बहिष्कार की घोषणा भी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow