संभल न्यूज़: अब बड़ी बिजली चोरी मामले में बुरे फंसे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, मीटर में गड़बड़ी की आशंका पर रेड पड़ी

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में उपखंड अधिकारी प्रथम संतोष त्रिपाठी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान पाया गया कि उनके घर में बिजली के मीटर ...

By INA News Desk
Dec 20, 2024 - 00:49
63 Views
संभल न्यूज़: अब बड़ी बिजली चोरी मामले में बुरे फंसे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, मीटर में गड़बड़ी की आशंका पर रेड पड़ी
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

By INA News Sambhal.

संभल में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम भारी सुरक्षाबल के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पहुंची। मीटर में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए यह रेड मारी गई। बताना चाहेंगे, सांसद के घर के 2 बिजली मीटर में टेंपरिंग यानी छेड़छाड़ के सबूत मिले हैं। इसे लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। बिजली विभाग के निरीक्षण में सामने आया है कि सांसद के घर के बिजली बिल में साल भर की रीडिंग शून्य आ रही थी।

ऐसे में दो दिन पहले ही बिजली विभाग ने वहां पहुंचकर मीटर बदला था और आज गुरुवार सुबह एक बार फिर वहां पर बिजली विभाग की टीम पहुंची।समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में उपखंड अधिकारी प्रथम संतोष त्रिपाठी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान पाया गया कि उनके घर में बिजली के मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी की जा रही थी।

Also Read: Agra News: राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचा लेखिका के मानसिक उत्पीड़न का मामला, शिकायत दर्ज

यह बिजली चोरी पिछले छह माह से जारी थी, जिससे सांसद का घर रोशन हो रहा था। मंगलवार की दोपहर सांसद जियाउर्रहमान के आवास पर पर पुराने स्मार्ट मीटर को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाया गए थे। जब पुराने मीटर की जांच की गई तो उसमें पिछले छह महीनों से बिजली खपत जीरो यूनिट दिखा रही थी। मीटर की तकनीकी जांच के लिए इसे लैब भेजा गया, जहां रिपोर्ट में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। छापेमारी के बाद बिजली विभाग के अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सांसद के घर में एसी लगे हुए हैं, जिसे हमने नोट कर लिया है। लेकिन, मैं अभी इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा। मुझे इसके लिए थोड़ा समय चाहिए।

वहीं बर्क के वकील, एडवोकेट कासिम जमाल ने कहा, “जांच में पाया गया है कि सांसद के आवास में दो एसी लगे हुए हैं। सांसद के आवास में 6-7 पंखे लगे हुए मिले हैं। बाकी लाइट्स लगी हुईं हैं। एक फ्रीज लगा हुआ है। बिजली विभाग की तरफ से जो मिनिमम चार्ज आ रहा है, उसे हम दे रहे हैं। पूरे आवास में सोलर लगा हुआ है। परिवार में कुल चार सदस्य हैं। बाकी सभी बहनों की शादी हो चुकी हैं, तो वो यहां हैं नहीं।” गुरुवार सुबह फिर बिजली विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल और आरआरएफ जवानों के साथ स्मार्ट मीटर की जांच करने पहुंचे। जिसमें पता चला कि पांच किलोवाट से अधिक का लोड दर्ज हो रहा था, जबकि सांसद के पूरे मकान में कुल 16.48 किलोवाट का लोड दर्ज किया गया। पहली मंजिल पर 3253 वाट का लोड मिला। दूसरी मंजिल पर 8234 किलोवाट लोड दर्ज हुआ।

Also Read: हरदोई: मनचले ने बोला I Love You, फिर हुयी चप्पलों से पिटाई, चेतावनी देकर छोड़ा

तीसरी मंजिल पर 4993 किलोवाट लोड पाया गया। बिजली विभाग ने मामला दर्ज करने के बाद जांच तेज कर दी है। संभल के एएसपी श्री चंद्र ने कहा, “बिजली विभाग की टीम यहां निरीक्षण करने के लिए आई थी। निरीक्षण से पहले विभाग की तरफ से सुरक्षा की मांग की गई, जिसे देखते हुए हम यहां पर पहुंचे हुए हैं, ताकि निरीक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके।”बीते दिनों बिजली विभाग ने सांसद के घर पुराने मीटर हटाए थे जिसे सील करने के बाद उसे लैब में भेज दिया गया था। बता दें कि जियाउर्रहमान का घर 200 गज में बना हुआ है लेकिन, उनके घर में सिर्फ 4 किलोवाट का मीटर लगा हुआ था। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने उनके घर पर लगे मीटर को बदला था।

सांसद के घर पर मीटर को बदलने के लिए बिजली विभाग की तरफ से 5-6 कर्मचारी सुरक्षाबलों के साथ पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर हथियार और टियर गैस भी लिया हुआ था, ताकि अगर कोई अप्रिय स्थिति पैदा हो, तो उस पर काबू पाया जा सके। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को लगे स्मार्ट मीटर की रीडिंग ली और पूरे परिसर का मुआयना किया। संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा, "बिजली चोरी के खिलाफ यह हमारा नियमित अभियान है। यह चेकिंग उसी के संबंध में है। ऐसे इनपुट थे कि उचित बिजली कनेक्शन और उसके एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा था इसलिए हम इस संबंध में यहां हैं।" बिजली चोरी करने के मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, क्योंकि मीटर उन्हीं के नाम पर लगा है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहले से ही हिंसा के मुख्य आरोपित हैं और अब बिजली चोरी के इस मामले ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement