कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में धान रोपाई का किया निरीक्षण।

Political News: कृषि मंत्री ने किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं खेत में उतरकर लाइन में धान की रोपाई भी की। उन्होंने इस बात...

By INA News Desk
Jul 12, 2025 - 19:54
78 Views
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में धान रोपाई का किया निरीक्षण।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में धान रोपाई का किया निरीक्षण।

Political News: लखनऊ/अयोध्या: प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की किस्म एनडीआर 20/65 की लाइन सोइंग का गहनता से निरीक्षण किया। धान की यह प्रजाति 90 से 110 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है।

कृषि मंत्री ने किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं खेत में उतरकर लाइन में धान की रोपाई भी की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई किस्मों और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति वीरेंद्र सिंह सहित कई कृषि वैज्ञानिक एवं विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से बातचीत कर धान की नई किस्मों और कृषि अनुसंधान में हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में कृषि क्षेत्र में शोध और विकास को लगातार बढ़ावा दे रही है। यह दौरा कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'भारत में पशु नस्लों का विकास' कार्यशाला का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर है यूपी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow