नीट यूजी 2025: कानपुर में चमका ‘आकाशियन’ तनीषा का सितारा, एआईआर 29 के साथ टॉप पर; AESL के 3 और छात्रों ने भी मारी बाज़ी। 

देश में परीक्षा की तैयारी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (एईएसएल) ने गर्व के साथ घोषणा की है कि नीट यूजी...

Jun 14, 2025 - 23:18
 0  47
नीट यूजी 2025: कानपुर में चमका ‘आकाशियन’ तनीषा का सितारा, एआईआर 29 के साथ टॉप पर; AESL के 3 और छात्रों ने भी मारी बाज़ी। 

कानपुर: देश में परीक्षा की तैयारी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (एईएसएल) ने गर्व के साथ घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में कानपुर शाखा से 4 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है। यह सफलता छात्रों की मेहनत, दृढ़ संकल्प, और एईएसएल द्वारा प्रदान किए गए बेहतरीन मार्गदर्शन और मेंटरशिप का परिणाम है। यह परिणाम आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किया गया।

प्रमुख उपलब्धियाँ:तनीषा – ऑल इंडिया रैंक 29
आयुष गौतम – AIR 53,उत्कर्ष झा – AIR 132
आदित्य मिश्रा – AIR 228,इन सभी छात्रों ने एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम में नामांकन लिया था, जो विशेष रूप से NEET जैसी कठिनतम मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया गया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय एईएसएल द्वारा बनाए गए मज़बूत शैक्षणिक आधार, कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और नियमित अनुशासित अध्ययन को दिया।छात्रों ने साझा किया:"हम आकाश के बेहद आभारी हैं जिन्होंने हमें इस पूरी यात्रा में मार्गदर्शन दिया। उनकी स्ट्रक्चर्ड स्टडी मटेरियल, एक्सपर्ट टीचर्स और पर्सनल मेंटरशिप ने हमें जटिल विषयों को कम समय में समझने में बहुत मदद की।

Also Read- Trending: अहमदाबाद विमान हादसा- 20 मिनट ने बचाई कोटा के मयंक सेन की जान, पांच दोस्तों की दुखद मौत।

बिना एईएसएल के, यह सफलता संभव नहीं होती।"श्री डी. के. मिश्रा, रीजनल डायरेक्टर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा:"नीट यूजी 2025 में हमारे छात्रों का शानदार प्रदर्शन हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है। 23 लाख से अधिक विद्यार्थियों द्वारा दी गई इस परीक्षा में इतने उच्च अंक प्राप्त करना किसी भी छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह परिणाम हमारे छात्रों की मेहनत, उनके माता-पिता के सहयोग और हमारी शिक्षण टीम के समर्पण को दर्शाता है। हम इन सभी को उनके मेडिकल करियर के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।