सम्भल में नर्स से दरिंदगी का आरोप: अस्पताल मालिक पर रेप, ब्लैकमेल और बंधक बनाकर रखने का केस दर्ज।

जनपद सम्भल के कोतवाली क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में कार्यरत एक युवती नर्स ने अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए

Mar 28, 2026 - 15:48
88 Views
सम्भल में नर्स से दरिंदगी का आरोप: अस्पताल मालिक पर रेप, ब्लैकमेल और बंधक बनाकर रखने का केस दर्ज।
सम्भल में नर्स से दरिंदगी का आरोप: अस्पताल मालिक पर रेप, ब्लैकमेल और बंधक बनाकर रखने का केस दर्ज।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल के कोतवाली क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में कार्यरत एक युवती नर्स ने अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) और 351(2) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 57/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2022 से बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत थी और अस्पताल परिसर में ही रहती थी। आरोप है कि अस्पताल के मालिक डॉ. जैद शुरू से ही उस पर गलत नजर रखते थे। पीड़िता के अनुसार, दिसंबर 2022 में बीमारी के दौरान आरोपी ने उसे दवा के नाम पर बेहोश कर दिया और उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और नौकरी से निकालने व फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी युवती को जबरदस्ती अस्पताल में रोककर रखता था, मारपीट करता था और गर्भ ठहरने पर गर्भनिरोधक दवाइयां देता था। इतना ही नहीं, आरोपी उसे विभिन्न शहरों के होटलों में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने किसी तरह वर्ष 2024 में अस्पताल छोड़ दिया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे फोन कर धमकाता रहा और बुलाकर शोषण करता रहा। अंतिम घटना 2 अक्टूबर 2025 की बताई गई है। जब पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई और दोनों आरोपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे, तो आरोप है कि आरोपी और उसके पिता ने उनके साथ अभद्रता कर उन्हें भगा दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Also Read- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ऐतिहासिक उद्घाटन: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया उत्तर प्रदेश का नया 'जेवर'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow