Hardoi: ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष कठोर कारावास।
ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत थाना माधौगंज पुलिस एवं अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने
हरदोई। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत थाना माधौगंज पुलिस एवं अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। माननीय न्यायालय ने मु0अ0सं0 13/17, धारा 452/376(2) (झ) IPC व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
मामले में पुलिस द्वारा सशक्त साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई। इस कार्रवाई को “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के तहत गंभीर अपराधों में आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
Also Read- Hardoi: जनगणना-2027: हरदोई में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न।
What's Your Reaction?









