Hardoi: सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश: सीडीओ सान्या छाबड़ा ने झाड़ियों की छंटाई और ई-रिक्शा संचालन व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश। 

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की

Mar 19, 2026 - 19:33
68 Views
Hardoi: सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश: सीडीओ सान्या छाबड़ा ने झाड़ियों की छंटाई और ई-रिक्शा संचालन व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश। 
सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश: सीडीओ सान्या छाबड़ा ने झाड़ियों की छंटाई और ई-रिक्शा संचालन व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश। 

Hardoi: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि हाईवे एवं मुख्य मार्गो की झाड़ियों की कड़ाई/छटाई का कार्य संबंधित विभाग अपने-अपने मार्गो पर एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। ई रिक्शों को तय रूट पर चलाने के संबंध में सीडीओ ने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिये कि ई रिक्शों को निर्धारित रूट पर ही चलवायें तथा उल्लघंन करने वाले चालकों पर कार्यवाही करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये अभियान चलाकर प्रतिदिन सौ ई रिक्शों पर वार कोड लगवाना सुनिश्चित करें और ओवर लोड एवं ओवर हाईट सामान लेकर चलने वाले ट्रक, टैक्टर/ट्राली व अन्य वाहनों का चालान करने के साथ ही वाहन का पंजीयन निरस्त करें तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दुर्घटना बाहुल स्थानों पर साईनेज लगवायें। बैठक में सीडीओ ने उपस्थित बस एसोसियन पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन के तहत गांवों से ब्लाक व तहसील स्तर पर 15 से 28 सीटर बसे 10 वर्ष के अनुबंध पर चलायी जायेगी, ग्राम परिवहन के तहत बस चलाने के इच्छुक बस मालिक 28 मार्च 2026 तक परिवहन कार्यालय में आवेदन करें। बैठक में एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, एआरएम रोडवेज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में मल्लावां थाना क्षेत्र के मारपीट मामले में आरोपी बृजेश गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow