Hardoi: 15वें वित्त आयोग के कार्यों में तेजी के निर्देश, डीएम अनुनय झा ने प्रस्तावों को दी स्वीकृति। 

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे विवेकानंद सभागार में 5वें वित्त आयोग (टाइड/अनटाइड फंड) में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष

By INA News Desk
Mar 19, 2026 - 19:24
83 Views
Hardoi: 15वें वित्त आयोग के कार्यों में तेजी के निर्देश, डीएम अनुनय झा ने प्रस्तावों को दी स्वीकृति। 
15वें वित्त आयोग के कार्यों में तेजी के निर्देश, डीएम अनुनय झा ने प्रस्तावों को दी स्वीकृति। 

हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे विवेकानंद सभागार में 5वें वित्त आयोग (टाइड/अनटाइड फंड) में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के सम्बन्ध मे बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करे। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि का उपयोग स्थानीय नागरिकों के हित में पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किया जाए। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रस्तावों में से कुछ को छोड़कर शेष प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौराहों को डेवलप किया जाये, एक अच्छा वेन्डिगं जोन बनाया जाये तथा हर नगर पालिका मे मोबाइल ट्वायलेट की व्यवस्था की जायेे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका हरदोई मे अम्बेडकर पार्क मे कलरफुल फाउन्टेन लगाया जाये। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों और अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निरंतर सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करें ताकि सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई, पिहानी, गोपामऊ, सभी ईओं, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Ayodhya: अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में स्वर्ण-जड़ित श्री राम यंत्र स्थापित किया, विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow