Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साल के प्रथम संचारी रोग अभियान की जिला टास्क फ़ोर्स बैठक संपन्न, ज़ूम के माध्यम से मिले कड़े निर्देश।

शासन के निर्देशानुसार साल के प्रथम विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (01 अप्रैल – 30 अप्रैल 2026) की तैयारियों

By INA News Desk
Mar 19, 2026 - 19:17
75 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साल के प्रथम संचारी रोग अभियान की जिला टास्क फ़ोर्स बैठक संपन्न, ज़ूम के माध्यम से मिले कड़े निर्देश।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साल के प्रथम संचारी रोग अभियान की जिला टास्क फ़ोर्स बैठक संपन्न, ज़ूम के माध्यम से मिले कड़े निर्देश।

Hardoi: शासन के निर्देशानुसार साल के प्रथम विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (01 अप्रैल – 30 अप्रैल 2026) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट हरदोई में जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित की गयी । बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन तहसीलों में तहसील टास्क फ़ोर्स की बैठक नहीं हुई है वहां कल ही उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक करा ली जाए। 

अगली बैठक तक सभी विभाग टाइमलाइन के अनुसार अपना माइक्रोप्लान पूर्ण कर लें तथा उसी अनुसार आगे कार्यवाही करें । इस बार गर्मी अधिक होने की संभावना है इसलिए लू का प्रकोप भी अधिक रहेगा अतः पीने के पानी की समुचित व्यवस्था स्कूलों, अस्पतालों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर की जाए । बच्चे स्कूल में पूरी बाह की शर्ट तथा फुल पैंट पहनकर आयें जिससे लू एवं मच्छरों से बचाव हो सके । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों में 11 अप्रैल व 21 अप्रैल को सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाये, इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा  मलिन बस्तियों में क्लोरीन की गोलियां बांटी जाए एवं क्लोरोनेशन डेमो किया जाए । मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए जल-भराव वाले स्थानों पर मोबिल आयल डाला जाए एवं गम्बूजिया मछली छोड़ी जाए । 

बैठक में अपर जिला अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भवनाथ पाण्डेय, नोडल अधिकारी वेक्टर बोर्न डॉ० सुरेन्द्र, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० हेमंत राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र कुमार तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त बैठक में अभियान में सम्मिलित समस्त विभागों के वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारी सहित सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी ज़ूम के माध्यम से जुड़े रहे ।

Also Read- Hardoi: हरदोई में एलपीजी वितरण व्यवस्था सुधार की मांग, वितरक महासंघ ने जिलाधिकारी से की मुलाकात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow