Deoband News: अनस की मोहाली में मौत, कमरे में लटका मिला शव, जाने क्या है पूरा मामला। 

पास में पड़ी मिली महिला मित्र की लाश, देर रात शव को किया गया सुपूर्द-ए-खाक....

Nov 21, 2024 - 19:51
70 Views
Deoband News: अनस की मोहाली में मौत, कमरे में लटका मिला शव, जाने क्या है पूरा मामला। 

देवबंद। मोहाली में प्राइवेट जॉब करने वाले देवबंद के मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी अनस (30) की मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। जबकि पास में ही उसकी महिला मित्र की लाश भी पड़ी थी। पुलिस को दोनों के सुसाइड नोट भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बृहस्पतिवार को अनस के शव को सुपूर्द-ए-खाक किया गया।

मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी मो. शमशाद का पुत्र अनस मोहाली में एसी (एयर कंडिशनर) का काम करता था और फेज-1 में किराये पर कमरा रहकर रह रहा था। बिहार निवासी उसकी मित्र निधि (23) भी साथ रहती थी। बताया गया है कि मंगलवार को अनस के कुछ दोस्त उसे लगातार फोन कर रहे थे। फोन न उठने पर वह कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो दोस्तों ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Also Read-Deoband News: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में होगी डॉ नवाज़ देवबंदी पर पीएचडी।

पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अनस का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जबकि निधि का शव फर्श पर पड़ा हुआ था, उसके गले में भी फंदा पड़ा था। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट भी मिले। जिसमें अनस और निधि ने मनीष नाम का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह उन्हें तरह-तरह से धमकियां देकर परेशान कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, अनस की मौत की खबर लगते ही उसके घर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बृहस्पतिवार को शव देवबंद पहुंचने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। रात में शव को करंजाली मार्ग स्थित कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow