Deoband News: देवबंद में 1993 हुए बम धमाकों के मुख्य आरोपी हिज्बल मुजाहिदीन का आतंकी नजीर वानी 31वर्ष बाद श्रीनगर से गिरफ्तार। 

एटीएस और देवबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 31वर्ष पहले देवबंद में हुए बम धमाकों के आरोपी हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी को जम्मू कश्मीर......

By INA News Desk
Nov 18, 2024 - 15:06
45 Views
Deoband News: देवबंद में 1993 हुए बम धमाकों के मुख्य आरोपी हिज्बल मुजाहिदीन का आतंकी नजीर वानी 31वर्ष बाद श्रीनगर से गिरफ्तार। 

देवबंद: एटीएस और देवबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 31वर्ष पहले देवबंद में हुए बम धमाकों के आरोपी हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है आरोपी पुलिस पर ग्रेनेड से हमला कर श्रीनगर भाग गया था जिसकी तलाश में देवबंद और एटीएस की टीमें लगातार लगी हुई थी लेकिन वह 31वर्ष से पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था इसके बाद भी एटीएस और देवबंद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खुफिया विभाग की सूचना पर श्रीनगर से देवबंद पुलिस पर बमों से हमला करने वाले नजीर वानी को गिरफ्तार कर लिया।

31वर्ष बाद बम धमाकों के आरोपी की गिरफ्तारी यूपी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है गौरतलब है की सन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद पूरे देश में सांप्रदायिक दंगे हुए थे इस दौरान देवबंद में भी कई स्थानों पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी हिंसा के दौरान देवबंद में पुलिस और प्रशासन पर बमों से हमला किया गया था।

Also read- Crime News: बहन की उठाने जा रहा था डोली, उठ गई खुद की अर्थी, खुशियों का माहौल गम मैं डूबा।

इसी मामले में आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी एटीएस के मुताबिक आरोपी नजीर वाणी 31वर्ष पहले बम धमाकों के बाद श्रीनगर में रह रहा था श्रीनगर में उसकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है पुलिस के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन का यह आतंकी पहले देवबंद में रह रहा था यह उस समय चल रही आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow