Ballia News: ददरी मेला परिक्षेत्र में 05 चौराहे हुए चिन्हित, हुआ नामकरण। 

 चौराहों का नाम महर्षि भृगुमुनि, दर्दर मुनि, शहीद चौक ,भारतेंदु ,बलिया 2.0 सर्कल रखा गया, ददरी मेले का लोगो,थीम नारा हुआ प्रसारित ....

Nov 18, 2024 - 15:31
97 Views
Ballia News: ददरी मेला परिक्षेत्र में 05 चौराहे हुए चिन्हित, हुआ नामकरण। 
त्रिभुवन मुख्य राजस्व अधिकारी,बलिया

Riport -S.Adif Hussain zaidi

  • पहली बार बलिया के व्यापारियों और व्यंजनों के लिए बनेंगी *बलिया गैलेरी* 

बलिया: पहली बार ददरी मेला क्षेत्र में पांच चौराहों का किया गया चिन्हाकन , जिसे बलिया की संस्कृति और गौरव की विशिष्टता से प्रदर्शित करने के लिए हुआ  नामकरण *महर्षि भृगु चौराहा, दर्दर मुनि चौराहा, शहीद चौक ,भारतेंदु चौराहा ,बलिया 2.0 सर्कल रखा गया । उक्त जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी  त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि-
(1) पहला चौराहा- महर्षि भृगुमुनि के नाम से बनेगा,जो दर्दर मुनि के गुरु थे।
(2)दूसरा चौराहा - दर्दर मुनि के नाम से बनेगा, जिनके नाम पर ददरी मेला लगाया जाता है।
(3) तीसरा चौराहा-भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाम से भारतेंदु चौराहा बनेगा, जिनके नाम पर भारतेंदु कला मंच रखा गया  है ।
(4)चौथा चौराहा- वीर सपूतों की धरती होने के कारण शहीद चौक के नाम से बनेगा।
(5)पांचवा चौराहा -बलिया 2.0 सर्कल के नाम से बनेगा, जो बलिया के विकास और भविष्य को प्रदर्शित करेगा।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि थीम सॉन्ग के बाद "ददरी मेले का लोगो व थीम नारा" भी भारतेंदु कला मंच के प्रथम दिवस 20 नवंबर, कवि सम्मेलन कार्यक्रम के दिन प्रकाशित किया जाएगा। 

Also Read- Ballia News: ददरी मेला में चेतक प्रतियोगिता (घुड़दौड़) का आयोजन।

प्रथम बार बलिया के व्यापारियों और व्यंजनों के लिए *बलिया गैलेरी बनेगी, जहां बलिया के ही व्यापारी और दुकानदार को जमीन आवंटित की जाएगी, जो सर्कस के पास होगी ताकि बाहर से आने वाले लोग बलिया की विशेषता और व्यंजनों का लुत्फ़ ले सकें। इसी बलिया गली में सेल्फी प्वाइंट और विशिष्ट एक्टिविटी होगी, जिससे लोग आकर्षित हो सके। बलिया गैलरी आकर्षण का विशेष केंद्र होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow