Ballia News: राम के राज्य में रावण का दहन नहीं हुआ य यह दुर्भाग्यपूर्ण है - नीरज सिंह गुड्डू सपा नेता

राजनीतिक द्वेष में भाजपा विधायक के इशारे पर ही मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है- सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू

Oct 15, 2024 - 15:33
52 Views
Ballia News: राम के राज्य में रावण का दहन नहीं हुआ य यह दुर्भाग्यपूर्ण है - नीरज सिंह गुड्डू सपा नेता
नीरज सिंह गुड्डू सपा नेता, चेयरमैन प्रतिनिधि

Report -S.Asif Hussain zaidi

खबर बलिया की बांसडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव से है, जहां  दशहरा और रावण दहन को देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा थी, इसी बीच डीजे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हो गए हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों से 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछना शुरू कर दिया है। रावण दहन के दिन डीजे को लेकर हुआ अब राजनीति तूल पकड़ता जा रहा है।

बता दे की सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। ऐसे में सपा नेता चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता केतकी सिंह पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फसाने का सिधा आरोप लगाते हुए कहा है कि- मैं ऐसे मुकदमा से ड़रने वाला नहीं हूं मैंनें राजनीति में संघर्ष किया है, और संघर्ष कि बल पर ही  हमनें अपनी क्षेत्र की जनता और अपने कार्यकर्ताओं के दिलों में जगह बनाई है।

Also Read- बहराइच की घटना पर मुख्यमंत्री की सीधी नजर, अधिकारियों को निर्देश, बचना नहीं चाहिए एक भी उपद्रवी।

सपा नेता नीरज ने कहा कि मैं अपने भाषण के बाद कहीं रुका हूं, या इस बवाल, कोई मेरा हाथ है तो मैं रंजीत से इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राम के राज्य में रावण का दहन नहीं हो सका बाद में पुलिस ने 4:00 बजे भोर में रावण दहन कराया। इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है, मैं इसके लिए विधायक केतकी सिंह को  धन्यवाद देता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow