Ballia News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयेजन। 

सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 11 नवम्बर.....

Nov 9, 2024 - 16:17
62 Views
Ballia News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयेजन। 


Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया । प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल चयन ट्रायल्स खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 कुश्ती एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयेजन दिनांक 22 से 24 नवम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्याल, मुरादाबाद में किया जा रहा है।

उक्त सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 11 नवम्बर, 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 13 नवम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालिका कुश्ती खिलाड़ियों की आयु वर्ग 2007-2008 में जन्में (16-17 वर्ष) और 2009 (15 वर्ष) के खिलाडी को चिकित्सा व माता पिता के प्रमाण-पत्र के साथ भाग ले सकते है। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट /नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सब-जूनियर बालिका कुश्ती वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 22 से 24 नवम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर  पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल चयन ट्रायल् खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16-22 नवम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, कानपुर में किया जा रहा है।

उक्त सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 12 नवम्बर, 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 13 नवम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष क्रिकेट खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष क्रिकेट खिलाड़ी दिनांक 16 से 22 नवम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, कानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स/बैडमिन्टन  प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल चयन ट्रायल्स खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स/बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयेजन दिनांक 21 से 22 नवम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्याल, गोरखपुर में किया जा रहा है।

Also Read- Bijnor News: छह साल की बच्ची को ढूंढती रही उसकी मां, दो युवक शौचालय में करते रहे दुष्कर्म, दिल दहला देहला देने वाला मामला आया सामने।

उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सीनियर महिला एथलेटिक्स/बैडमिन्टन प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 12 नवम्बर, 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 13 नवम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा।

उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला एथलेटिक्स/बैडमिन्टन खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर महिला एथलेटिक्स/बैडमिन्टन खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर महिला एथलेटिक्स/बैडमिन्टन खिलाड़ी दिनांक 21 से 22 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स/बैडमिन्टन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय, बलिया़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow