Sitapur: फाउंडेशन की बैठक में गूंजा आक्रोश: दिव्यांगों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन।

तहसील सदर क्षेत्र के विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की मासिक बैठक में इस

May 2, 2026 - 22:33
74 Views
Sitapur: फाउंडेशन की बैठक में गूंजा आक्रोश: दिव्यांगों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन।
फाउंडेशन की बैठक में गूंजा आक्रोश: दिव्यांगों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

खैराबाद सीतापुर तहसील सदर क्षेत्र के विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की मासिक बैठक में इस बार सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ तीखा आक्रोश भी देखने को मिला। विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे दिव्यांगजन और निराश्रित महिलाओं ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और समाधान न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

  • स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल

बैठक की अध्यक्षता प्रबंधक/सचिव बिन्दू मौर्या ने करते हुए जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में दिव्यांगों के लिए बने पर्चा व दवा काउंटर बंद होने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण दिव्यांगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मुद्दे को लेकर फाउंडेशन ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है।

  •  योजनाओं का लाभ न मिलने पर भड़का गुस्सा 

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजयपाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि आवेदन करने के बावजूद अब तक लाभ नहीं मिला है। इससे गरीब परिवारों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

  •  सशक्तिकरण और अधिकारों पर जोर 

बैठक में दिव्यांगों और महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर आवाज बुलंद की गई। साथ ही संगठन के विस्तार और जल्द नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भी सहमति बनी। बैठक में मो. नदीम, जसीम, राजू अंसारी, गुड़िया, जमीला, जाहिद, रिंकी देवी, चांदनी देवी, गुड्डू, कौशल किशोर, शिवकुमार, जयदेवी, अली हसन, रामचंद्र, शैलेंद्र सिंह, मोमिना सहित सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Also Read- भवानीपुर का महासंग्राम- ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पोलिंग बूथ के बाहर कुर्सी लगाकर बैठीं मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow