Sitapur: 'विकसित भारत 2047' सीतापुर के युवाओं को विधानसभा में बोलने का सुनहरा मौका। 

सीतापुर विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सशक्त बनाना” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय विकसित

May 2, 2026 - 22:27
66 Views
Sitapur: 'विकसित भारत 2047' सीतापुर के युवाओं को विधानसभा में बोलने का सुनहरा मौका। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सशक्त बनाना” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीतापुर के युवाओं को अब विधानसभा के सदन में अपनी बात रखने का गौरव प्राप्त होगा।

1 से  3 मई तक विधान भवन में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से शीर्ष पांच प्रतिभागियों को भाषण देने का अवसर दिया जा रहा है, जिसमें सीतापुर के युवा भी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे। जिले से प्रथम स्थान पर अमन कुमार त्रिपाठी, द्वितीय स्थान पर सक्षम श्रीवास्तव, तृतीय स्थान पर फ़ारोज़ा अक़मर, चतुर्थ स्थान पर इला मिश्रा और पांचवें स्थान पर भूमिका सिंह ने स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस खास कार्यक्रम में सीतापुर के सिधौली की मृणाली दीक्षित संचालन की भूमिका निभाएंगी, जो जिले के लिए गर्व की बात है। मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Also Read- Lucknow: कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow